रणवीर की '83' पर भारी पड़ी गयी साउथ की पुष्पा, जानें कितने करोड़ का हुआ कलेक्शन
क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 पर साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने बड़ा झटका दिया है। फिल्म 83 के डर के कारण अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को एक सप्ताल पहले रिलीज किया गया था लेकिन दोनों की रिलीज होने के बाद पुष्पा ने फिल्म 83 की कमाई पर ब्रेक लगवा दिया है।
बॉलीवुड के दबंग खान को नहीं मिला सच्चा प्यार, इन अभिनेत्रियों से रहा अफेयर
फिल्म 83 ने रिलीज के पहले सप्ताल में तो लगभग 40 से 45 करोड़ का कलेक्शन किया लेकिन दूसरे वीक के पहले दिन ही फिल्म को बड़ा झटका लगा और कमाई का ग्राफ 3 करोड़ पहुंच गया। फिल्म ने पहले दिन भारत में कुल 12 करोड़ रुपये दूसरे दिन 16 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 17 करोड़ की कमाई करने मे सफल रही है। इस कमाई को देखकर लग रहा है कि फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को भी बड़ी मुश्किल से छू पाएगी।
अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 100 करोड़ रुपये नहीं कमा पाती है तो इसका सिधा असर अभिनेता रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू पर पड़ेगा। इस फिल्म का बजट बहुत ज्यादा बताया जा रहा है और कमाई की रफ्तार बहुत धीमी है। इस फिल्म की कमाई कम होने का कारण कई राज्यों में कोरोना की पाबंदी को बताया गया है।

वहीं बात करें अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा की तो 17 दिसंबर को रिलाज होने के बाद भी अब तक दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस फिल्म ने महज 10 दिन में 180 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को मलयालम, तेलगु, हिंदी, कन्नण, तमिल समेत 5 भाषाओं में रिलीज किया गया था और फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने की तैयारी में है। फिल्म 83 के कारण इसे पहले रिलीज किया गया था लेकिन इस फिल्म ने उस डर को खत्म कर दिया।


