बॉलीवुड की लाज बचाने में कामयाब हुई ब्रह्मास्त्र, पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई
अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉलीवुड की लाज बचा ली है और इस बार इस फिल्म का बॉयकाट सफल नहीं हुआ। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड फिन्मों का बॉयकाट किया जा रहा था लेकिन इस बार यह काम नहीं कर पाया और इसी वजह से फिल्म ने पहले दिन बंपर कमाई करके नया रिकॉर्ड बना दिया है।
घर के बाहर कदम रखते ही होगा मौत से सामना, बच्चा चोर Gang का जानें पूरा सच!
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लीड रोल वाली फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बंपर ओपनिंग कलेक्शन किया है। इस फिल्म को 13000 से ज्यादा सिनेमा हॉल्स में उतारा गया था और ऑनलाइन शोज की एडवांस बुकिंग से 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
शुक्रवार को ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 35 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया है। हिंदी वर्जन की बात करें तो लगभग 30 करोड़ रुपये कमाने में सफल हुई है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 50 करोड़ से ज्यादा हो सकता है। ब्रह्मास्त्र कोविड के बाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म है जिसे इतनी बड़ी ओपनिंग मिली है। ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का भी दमदार रोल है।





