मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

10 दिन बाद फेल हुई ब्रह्मास्त्र, कमाई का ग्राफ भी तेजी से गिरा

प्रकाशित: Sep 21, 2022 17:15रिपोर्ट: Navtej TV

बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र ने धमाकेदार एंट्री तो मारी लेकिन रिलीज 12वें दिन फिल्म फेल होती नजर आई। रिलीज के पहले दिन कमाई देखकर लगा फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फिल्म को अब दर्शक नहीं मिल रहे है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई की, लेकिन दूसरे हफ्ते की कमाई पर ब्रेक लग गया है।

इतना खूबसूरत होगा महाकाल Corridor, देखिये VIDEO

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म दूसरे हफ्ते में बहुम कम कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 224 करोड़ रुपये है। फिल्म जल्द ही 250 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है लेकिन जल्द इस फिल्म को दूसरी फिल्म से टक्कर मिलने वाली है।


वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 360 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 30 सितंबर को ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा रिलीज के आने के बाद इस फिल्म की कमाई पूरी तरह से बंद हो जाएगी। ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन का दमदार अभिनय देखने को मिला है।