मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

ब्रह्मास्त्र ने फूंकी बॉक्स ऑफिस में जान, तीन में कमाई 100 करोड़ के पार

प्रकाशित: Sep 12, 2022 18:06रिपोर्ट: Navtej TV

ब्रह्मास्त्र आखिरकार बॉलीवुड के लिए ब्रह्मास्त्र साबित हुई क्योंकि लंबे समय से बॉलीवुड की फिल्म ज्यादा कमाई नहीं करने के कारण फ्लॉप साबित हो रही थी। लेकिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करके फिर से जान फूंक दी है। रिलीज के पहले दिन का कलेक्शन 30 करोड़ से ज्यादा का था और ब्रह्मास्त्र ने तीन दिन में ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।

ब्रह्मास्त्र ने ओपनिंग वीकेंड में में 122 करोड़ का बिजनेस किया है। पहले दिन 37 करोड़ के साथ बंपर ओपनिंग, दूसरे दिन 42 करोड़ का कलेक्शन और तीसरे दिन 44 करोड़ का बिजनेस करके नया रिकॉर्ड बना दिया है।

सैनिटरी पैड में मोबाइल छुपाकर हसीना इस गंदे काम को दे रही थी अंजाम!

वहीं ब्रह्मास्त्र के शोज हाउसफुल जा रहे हैं और भूलभुलैया 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसी फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 200 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है।


अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट करीबन 400 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है। अगर फिल्म की कमाई इसी प्रकार की रही तो फिल्म आने वाले दिनों 1 हजार करोड़ की कमाई कर सकती है।