बॉलीवुड बायकॉट पर भारी पड़ गया ब्रह्मास्त्र, कमाई 200 करोड़ के पार
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने पहली बार बॉलीवुड बायकॉट की हवा निकाली है। फिल्म की कमाई इनती जबरदस्त हो रही है कि फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। पहले दिन 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था और उसी दिन लग गया था कि फिल्म हिट होगी।
56 इंच की Modi थाली 40 मिनट में खाओं और ले जाओं 8.50 लाख!
इंडिया में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 170 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। इस वीकेंड में फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इंडिया में इसकी कमाई आराम से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की होगी। अगर दर्शकों में फिल्म का क्रेज इसी तहर रहा तो आने वाले दिनों 250 का आंकड़ा भी पार कर लेगी।

2022 की सबसे टॉप बॉलीवुड फिल्म बनने के लिए द कश्मीर फाइल्स को पीछे छोड़ना होगा। द कश्मीर फाइल्स ने 252 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करी थी। लेकिन उस फिल्म को लंबे समय तक लोगों ने पसंद किया था। इस फिल्म की कमाई अब 10 करोड़ से कम हो रही है और आने वाले दिनों इसको दूसरी फिल्मों से टक्क्र मिलेगी इसके चलते इसकी कमाई का ग्राफ तेजी से कम होगा। लेकिन इसके बाद भी इस फिल्म ने अच्छी कमाई करके बॉलीवुड को नया जीवनदान दिया है।





