मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

कुश्ती संघ पर बृजभूषण के परिवार का कब्जा, PM मोदी पर दिग्विजय ने बोला हमला

प्रकाशित: May 02, 2023 12:43रिपोर्ट: Navtej TV

जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवानों का धरना लगातार जारी है। लगातार 10वें दिन इस मामले को लेकर पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा नजर आ रहा है और बृजभूषण पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। लेकिन इस बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट करते हुए दावा किया है कि बृजभूषण ने कुश्ती संध पर कब्जा कर रखा है। कई सालों से उनके परिवार के सदस्य को शामिल कर रख है और उसके दो बेटे, दामाद और बेटे का साला कुश्ती संघ में शामिल हैं।

इस बात को लेकर दिग्विजय ने पीएम मोदी से सवाल किया कि यह परिवारवाद नहीं है तो क्या है, 10 दिन से महिलाएं धरने पर बैठी है लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही है यह बहुत ही गलत है। इस दौरान एक ऑडियो सार्वजनिक किया गया है जो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है यह ऑडियो कथित तौर पर बृजभूषण के होने का दावा किया जा रहा है। बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही धरना खत्म करने का ऐलान किया है। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू रेसलर्स के बीच पहुंचे और बृजभूषण को तुरंत अरेस्ट करने की मांग की है।

Wrestlers Protest: पहलवानों के धरने के बीच Brij Bhushan Sharan Singh का Audio Viral

बृजभूषण शरण ने कहा, "भले ही मुझे फांसी पर चढ़ा दो, लेकिन खेल को मत रोको। ​इन लोगों के कारण 4 महीने से खेल बंद हैं और मैं पहलवानों से कहूंगा कि आप कैंप को मत रोको। अगर दिल्ली पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है, तो CBI से जांच करवा लो। वहीं शरण ने कहा कि नए नियम बनने के बाद से कुछ खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है और वहीं लोग ऐसे आरोप लगा रहे हैं।