मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जॉब

लाइब्रेरियन के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 50 हजार मिलेगा वेतन

प्रकाशित: May 21, 2022 23:14रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लाइब्रेरियन के 460 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नॉन टीएसपी (सामान्य) के लिए 394 और टीएसपी के लिए 66 पद शामिल हैं। आवेदन की प्रक्रिया 26 मई से शुरू होगी जो 24 जून तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार को हर महीने पे मैट्रिक्स-10 के अनुसार 44 हजार रुपए से लेकर 69 हजार 200 रुपए तक वेतन मिलेगा।

शैक्षिक योग्यता: बैचलर डिग्री इन लाइब्रेरी साइंस

आयु सीमा: उम्र 18 से 40 साल

​​​​​​​

सिलेक्शन: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सिलेक्शन टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: जनरल कैटेगरी, ओबीसी और ईबीसी के लिए परीक्षा शुल्क 450 रुपए है। जबकि एससी/एसटी श्रेणी के लिए 250 रुपए

आवेदन प्रक्रिया: www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।