राजस्थान रोडवेज में जल्द निकलेगी बंपर भर्ती, इन पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है क्योंकि लंबे समय बाद रोडवेज में नई भर्तियों की प्रकिया शुरू होने वाली है। पिछले कई दिनों रोडवेज कर्मचारी भी इस भर्ती को लेकर आंदोलन कर रहे है और उनका कहना है कि नई भर्ती नहीं होने से बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। एक दशक के बाद रोडवेज में सीधी भर्ती प्रकिया को हरी झंड़ी मिलने वाली है।
5 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती की तैयारी की जा रही है। राजस्थान रोडवेज में चालक और परिचालक के पद बड़ी संख्या में खाली होने से बहुत ज्याद समस्या उठानी पड़ रही है। राजस्थान रोडवेज में लगभग 3 हजार परिचालक और 1500 चालकों के पद खाली पड़े है।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
इन पदों पर होगी भर्ती प्रकिया
1- कनिष्ठ अभियंता के पदों पर भर्ती होगी
2- कनिष्ठ विधि अधिकारी के पदों पर भर्ती होगी
3- कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्ती होगी
4- आर्टिजन ग्रेड तृतीय के पदों पर भर्ती होगी
5- परिचालक के पदों पर भर्ती होगी
6- चालकों के पदों पर भर्ती होगी





