अरबों का मालिक होने के बाद भी गरीब की जिंदगी जी रहा था ये कारोबारी
आज हर कोई इत्र कारोबारी पीयूष जैन को लेकर चर्चा कर रहा है। कारोबारी को लेकर हर कोई हैरान है कि वह इतनी दौलत होने के बाद भी गरीब की जिंदगी कैसे जी रहा था। इसके कानपुर वाले घर से 200 करोड़ और कन्नौज स्थित घर से लगभग 20 करोड़ रुपये कैश 64 किलो सोना, 250 किलो चांदी और करोड़ों की कीमत का 600 लीटर चंदन का तेल मिला है।
इन लोगों को जल्दी चपेट में ले सकता है Omicron! रखें ये सावधानियां
छापेमारी के दौरान डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस के अधिकारियों को गिनने में 5 दिन का समय लग गया है और अभी भी कार्यवाही जारी है। इस छापेमारी के दौरान कई खुलासे हुए है और इतनी दौलत मिलने के बाद आपको भी लगता होगा कि जिसके घर से इतनी दौलत मिली होगी वह कितनी आलिशन जिंदगी जीता होगा। लेकिन कारोबारी ने लोगों को अपने इस राज को इतना दबाकर रखा था कि वह पुराने स्कूटर और खटारा कार का इस्तमाल करता था।
कारोबारी ने इस बात का बड़ा ध्यान रखा कि वह लोगों के सामने यह दिखाएगा की वह छोटा कारोबारी है। उसके पड़ोसी भी उसे छोटा—मोटा कारोबारी ही मान रहे थे। कारोबारी ने लोगों की आंखों में धूल झोकने के लिए अपने को कर्ज में डुबा हुआ बताता था और उसकी इस बात पर सब लोग विश्वास करते थे। पीयूष जैन 40 कंपनियों का मालिक है और उसके पास भारत और विदेश में लगभग 16 महंगी प्रॉपर्टी है। हमेशा अपने दोस्तों ओर रिस्तेदारों को व्यापार में घाटा होने की बात बताता था।

हर कोई ये समझना चाहता है कि एक इत्र कारोबारी के पास इतनी दौलत कहां से आई। इत्र कारोबार में इतना मुनाफा होता है तो कई लोग यह कारोबार कर रहे हैं। यूपी चुनाव से पहले इत्र कारोबारी के घर रेड को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर इतनी बड़ी मात्रा में इसके पास कैश मिला है तो नोटबंदी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।





