मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

बीजेपी पर आग बबूला हुए अखिलेश यादव, हार से डर गयी...

प्रकाशित: Dec 10, 2021 16:48रिपोर्ट: Navtej TV

जयपुर: यूपी चुनावों से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने एक—दूसरे पर जमकर जुबानी हमले बोल रही है। इस बार यूपी चुनावों में किसी भी बड़े दल का गठबंधन नहीं हुआ है और बीजेपी, कांग्रेस, बसपा और सपा छोटे दलों से गठबंधन करके यूपी में सत्ता हासिल करने में लगी हुई है। पीएम मोदी ने सपा की पार्टी की लाल टोपी को लेकर जो बयान दिया था उसके बाद तो अखिलेश यादव इस तरह आग बबूला हो गये है कि उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।


अखिलेश ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में निश्चित पराजय से डरी भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा विज्ञापन में नम्बर वन एवं शासन में फेल है और उसे झूठे वादे करने में महारत हासिल है। इस बार चुनावों में जनता उनके झूठ को नकार देगी और सत्ता से बाहर करेगी। यूपी जनता को सपा और भाजपा की सरकारों में हुए काम का अंतर पता है और वह इस बार झूठे वादे करने वाली सरकार को सच का आईना दिखायेगी।

अखिलेश ने कहा कि 2022 में विधानसभा चुनाव में लोगों के आक्रोश और अपनी पराजय से डरी भारतीय जनता पार्टी में बौखलाहट में अनाब सनाब बयान दे रही है। लाल टोपी को खतरा बताने पर कहां कि यह खतरा जनता के लिए नहीं बीजेपी के लिये है। यूपी में कानून -व्यवस्था तो दिखती ही नहीं और पूरी जनता इस सरकार से परेशान है।

​​​​​​​
भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं के भविष्य के साथ केवल खिलवाड़ किया है और महंगाई ने कमर तोड़ रखी है। इस बार यूपी की जनता बीजेपी से अपना हिसाब चुकता करेगी। सपा इस बार पूरी तैयारी के साथ सत्ता में वापसी आने में लगी हुई है तो बीजेपी सपा पर परिवार और गुंडा राज फैलाने का आरोप लगाती है।