मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

सांसद किरोड़ीलाल मीणा के नेतृत्व में सीएम आवास का घेराव करेंगे कोविड स्वास्थ्य सहायक

प्रकाशित: Sep 05, 2022 19:40रिपोर्ट: Navtej TV

रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा के नेतृत्व में कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने सीएम आवास के लिए कूच किया।

रोजगार की मांग को लेकर 1 अप्रेल को भी शहीद स्मारक पर बैठ कर सीएचए अभ्यर्थियों ने आंदोलन किया था। लेकिन वार्ता और आंदोलन के बाद भी कोई हल नहीं निकला था। पुलिस ने इन्हें धरना स्थल से हटा दिया था।

आज फिर हजारों की संख्या में कोविड स्वास्थ्य सहायक महापुरा में एकत्रित हुए है। अब यहां से सीएम आवास पहुंचने की तैयारी में है। सीएचए अभ्यर्थियों की मांगों को समर्थन देने के लिए और प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हरियाणा के जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला भी पहुंचे। 91 दिन से लगातार धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का पुलिस ने धरना समाप्त करवा दिया गया था। संविदा कैडर में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है।