सीएम योगी ने युवाओं को दिया ये बड़ा तोहफा, फ्री में स्मार्टफोन और टैबलेट लेने के लिए ऐसे करें आवेदन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावों से पहले प्रदेश के लाखों युवाओं को तकनीकी रूप से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सीएम योगी की इस योजना में राज्य के 1 करोड़ से ज्यादा युवाओं को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट देने की योजना शुरू कर दी है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य स्मार्टफोन और टैबलेट के जरिए पढ़ाई को आसान बनाना है। इन उपकरणों पर पर सभी छात्रों को शिक्षा और रोजगार से संबंधित जानकारियां भी समय—समय पर उपलब्ध करवायी जाएगी।
शमिता ने राखी सावंत को दिया धक्का, राखी ने रोते हुए खोल दिया अपने ब्रेस्ट का राज
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंति के अवसर पर सीएम योगी अटल बिहारी बाजपेयी ईकाना स्टेडियम में इस भव्य कार्यक्रम में एक लाख युवाओं को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट देने का ऐलान करेंगे। इस दौरान सीएम डिजि शक्ति पोर्टल और डिजि शक्ति अध्ययन ऐप को भी लॉंच करेंगे जो छात्रों के लिए बहुत काम आएगा।
यह योजना फ्री में फोन या टैबलेट देने के लिए नहीं बनी है इसका मुख्य काम घर बैठे लाखों युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जुड़े प्रोग्राम निशुल्क उपलब्ध करना है। इसके जरिए युवाओं को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के लिए बेहतरीन सामग्री दिलाना है। इस कार्यक्रम के पहले चरण में अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे प्रदेश के युवाओं को पहले मौका दिया गया है। जिन युवाओं का फ्री में फोन और टैबलेट लेने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है, उन युवाओं को डिजि शक्ति पोर्टल रजिस्ट्रेशन के बाद इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

यूपी में पहले भी चुनावों के समय इस तरह के स्मार्टफोन और टैबलेट देने का ऐलान हुआ था लेकिन इस बार योगी सरकार ने इस में नया कार्यक्रम जोड़कर इसे अलग ही रूप दिया है। स्मार्टफोन और टैबलेट को लेकर विपक्ष योगी सरकार पर सवाल उठाता है कि सीएम योगी तो इनके बारे में कुछ नहीं जानते है।





