कांग्रेस अध्यक्ष बनने से सीएम गहलोत ने किया इनकार, राहुल गांधी संभाले कमान
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की सभी प्रकार की खबरों पर विराम लगा दिया है। गहलोत ने अध्यक्ष बनने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है और अध्यक्ष बनने से साफ इनकार कर दिया है। इस बयान के बाद साफ हो गया है कि वह राजस्थान की राजनीति में सक्रिय रहेंगे और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सीएम पद की दावेदारी करेंगे।
जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए BJP की नई चाल तो विपक्ष को लगी मिर्ची!
पिछले कई दिनों से अशोक गहलोत के नाम की चर्चाएं राष्ट्रिय अध्यक्ष के रूप में हो रही थीं। लेकिन उन्होंने कहा की वे राहुल गांधी को अध्यक्ष पद संभालने की मांग कर रहे हैं और ऐसा नहीं होता है तो इसका नुकसान कांग्रेस को उठाना होगा।
उन्होंने कहा कि मेरा अध्यक्ष बनने की बात करना ही गलत है और राहुल गांधी को आज नहीं तो कल अध्यक्ष पद संभालना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है पार्टी के सामने बड़ा संकट बन जाएगा और कई लोग घर बैठ जाएंगे।

सितंबर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला हो सकता है और ऐसे में अध्यक्ष को लेकर जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी। पहले यह बात हो रही थी कि अगर राहुल गांधी नहीं मानते है तो अशोक गहलोत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। आने वाले दिनों में इस बयान का असर राजस्थान की राजनीति में देखने को मिलेगा और पायलट भी इस बयान के बाद जरूर कुछ करने की तैयारी में जुट गए होंगे।





