मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

दिल्ली में बैठक से पहले सीएम गहलोत ने दिखाए कड़े तेवर, पायलट पर बोला तीखा हमला

प्रकाशित: May 29, 2023 17:31रिपोर्ट: Navtej TV

अब कांग्रेस हाईकमान सचिन पायलट मामले में सुलह की कोशिश में लगा हुआ है और इस बीच सीएम अशोक गहलोत ने पायलट पर तंज कसते हुए फिर मामले को तूल दे दिया है। पिछले दिनों पायलट ने गहलोत सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की धमकी दी तो हाईकमान की चिंता बढ़ गई। गहलोत ने पायलट की शर्त नहीं मानने के संकेत देते हुए कहा है कि कोई पद लेने के लिए दबाव बनाए ऐसा कांग्रेस में नहीं होता है।

गहलोत ने कहा- कोई नेता पद मांगे और हाईकमान उसे पुछकर पद ऑफर करें कि आप कौन सा पद लोगे यह रिवाज नहीं कांग्रेस में नहीं है। हाईकमान और कांग्रेस पार्टी बहुत मजबूत है और ऐसी स्थिति नहीं आई है कि आप किसी को मनाने के लिए पद ऑफर करो। कांग्रेस बहुत मजबूत संगठन है और हाईकमान बहुत मजबूत है। कार्यकर्ता की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह कहे कि मैं यह पद लूंगा और उसे मिल जाए।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News

मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात से पहले गहलोत ने सचिन पायलट पर तंज कसकर सुलह फाॅर्मूले पर पानी फेर दिया है। गहलोत ने साफ तौर पर इशारा कर दिया है कि वह पायलट के सामने सरेंडर नहीं करेंगे। पायलट को अब कोई बड़ा पद देने पर भी गहलोत सहमत नहीं है क्योंकि पायलट का कद बढ़ेगा तो गहलोत को परेशानी होगी। अगर दोनों में बात नहीं बनती है तो कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ेगा। गहलोत के बयान ने नई सियासी चर्चाएं छेड़ दी हैं और पायलट इसका सही समय पर जवाब देंगे।