मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस और सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी, महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा

प्रकाशित: Jan 01, 2022 19:30रिपोर्ट: Navtej TV

यूपी चुनावों में इस बार बीजेपी सीएम योगी के चेहरे के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है और सीएम योगी ने इस मौके को जमकर भुनाने में जुट गये है। यूपी चुनावों में सीएम योगी अपने ही अंदाज में धर्म के नाम के सा​थ प्रदेश का विकास,सुरक्षा और रोजगार को लेकर ​विपक्ष पर जमकर बरस रहे हैं।

पहली बार सीएम योगी ने मथुरा विवाद पर दिया ये बड़ा बयान, जल्द होगा

योगी ने सोनिया गाँधी के लोकसभा क्षेत्र रायबरेली जमकर कांग्रेस पर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता को धोखा दिया और देश में हर समस्या का कारण यही पार्टी है। जब लोग ये सत्ता में आने के लिए लोगों से वादा करते है और बाद में कहते है कि राम और कृष्ण तो काल्पनिक है। इस पार्टी के कारण राम ​मंदिर नहीं बना और चुनावों के समय मंदिरों में माथा टेकना शुरू कर देते है।

भारत में जन्म नहीं लेना वाला राम को अस्विकार कर सकता है लेकिन यह लोग यहीं जन्मे है फिर भी राम के अस्तिव को स्वीकार नहीं करते है। कांग्रेस ने रामसेतु तोड़ने का षड्यंत्र किया और सर्वोच्च न्यायालय में कांग्रेस ने कहा कि राम - कृष्ण तो मिथक हैं, काल्पनिक हैं।अपराध को लेकर कहा कि सपा के राज में खुले आम गुंडाराज चलता था लेकिन बीजेपी राज में गुंडे डर के कारण प्रदेश छोड़ रहे है। माफिया से जुड़े लोगों पर कार्यवाही करके हमने प्रदेश में शांति का माहौल कायम किया है।


सीएम योगी ने आशा बहुओं को बड़ा तोहफा देते हुए मानदेय 750 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए किया है। 80 हजार आशा बहुओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा। कोरोना महामारी के संकट काल में आशा बहुओं ने शानदार काम किया था इसी वजह से प्रदेश के लोगों की जान बची थी। हमारी सरकार इनके योगदान को भुला नहीं सकती और इनके हित के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।