योगी 2.0 कैबिनेट के संभावित मंत्री: 20 पुराने चेहरे तो 21 नए चेहरों को मिलेगा मौका
सीएम योगी आदित्यनाथ आज यूपी में दूसरी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। योगी के साथ लगभग 40 से ज्यादा मंत्री भी शपथ लेंगे। इसमें 20 पुराने मंत्री रिपीट होंगे जबकि 21 से ज्यादा नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। पिछली सरकार की तहर इस बार भी दो डिप्टी सीएम होंगे। पहला नाम केशव मौर्य का है तो दूसरा नाम स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा का बताया जा रहा है।
योगी की पहली सरकार में 60 मंत्री थे लेकिन इस बार 40 से 45 मंत्री ही बनाने की तैयारी है। चुनाव से ठीक पहले 3 मंत्रियों ने पार्टी छोड़ दी थी और इसी वजह से 22 पुराने मंत्रियों को दोबारा मौका देने की बात कही जा रही है।
क्या Mamata Government को बर्खास्त करने का आधार बनेगी Birbhum Hinsa
पुराने मंत्री, जो इस बार भी शपथ ले सकते हैं
सुरेश खन्ना,बृजेश पाठक,मोहसिन रजा,स्वतंत्र देव सिंह,सूर्य प्रताप शाही,जय प्रताप सिंह,सतीश महाना,श्रीकांत शर्मा,सिद्धार्थ नाथ सिंह
जितिन प्रसाद,आशुतोष टंडन,नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी',अनिल राजभर,डॉ. महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी,बलदेव औलख,लक्ष्मी नारायण चौधरी,नीलकंठ तिवारी,कपिल देव अग्रवाल,रविंद्र जायसवाल,नीलिमा कटियार और जयवीर सिंह का नाम है।

योगी की नई कैबिनेट में नए चेहरों को मौका दिया जाएगा उनको लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है। नए चेहरों में अरविंद कुमार शर्मा अरविंद, अपर्णा यादव और अदिति का नाम तय है।
इन नए चेहरों का मिल सकता है मौका
राजेश्वर सिंह,असीम अरुण,अदिति सिंह,शलभ मणि त्रिपाठी,दया शंकर सिंह,नितिन अग्रवाल,संजय निषाद,अपर्णा यादव,संदीप सिंह
पंकज सिंह,डॉ. सुरभि सिंह,सरिता भदौरिया,बेबी रानी मौर्य,केतकी सिंह,कुंवर बृजेश सिंह,वेद प्रकाश गुप्ता,राजेश त्रिपाठी,राम विलास चौहान,सुनील शर्मा,अरविंद कुमार शर्मा और रामचंद्र यादव का नाम आगे चल रहा है।





