मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

योगी 2.0 की ताजपोशी में शामिल होंगे ये बड़े चेहरे, अखिलेश और राहुल को भेजा न्यौता

प्रकाशित: Mar 24, 2022 23:45रिपोर्ट: Navtej TV

25 मार्च को योगी आदित्यनाथ दूसरी बार यूपी के सीएम के तौर पर शपथ लेंगे और इस कार्यक्रम का भव्य समारोह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस समारोह में आने वाले मेहमानों की लिस्ट में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के सीएम समेत देश के बड़े उद्योगपतियों को न्यौता भेजा गया है।

टाटा ग्रुप की तरफ से उद्योगपति तन्मय चक्रवर्ती शामिल होंगे और रिलायंस इंडस्ट्री के नीरज अंबानी भी शामिल हो सकते है। अडानी ग्रुप से गौतम अडानी को इस समारोह में आने की निमंत्रण भेजा गया है तो महिन्द्रा ग्रुप से आनंद महिन्द्रा को भी इस समारोह में अपने का न्योता दिया गया है।

आदित्य बिरला ग्रुप से कुमार मंगलम बिरला और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा देश भर के मठों और मंदिरों के बड़े महंत और पुजारियों को भी कार्यक्रम में शामिल होन का निमंत्रण भेजा गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में फिल्मी सितारों के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है। जिसमें अक्षय कुमार, अनुपम खेर, कंगना रानौत जैसे कई बड़े कलाकर शामिल होंगे। योगी ने पिछले कार्यकाल के दौरान नोएडा में फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया था।

​​​​​​​

शपथ ग्रहण समारोह में आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ सरसंघचालक मोहन भागवत भी इसमें शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यूपी के हर विधानसभा से कार्यकर्ताओं को आने का न्यौता दिया गया है।