सीएम योगी और धामी ने हिजाब पर दिया ये बड़ा बयान, सरकान बनते ही लेंगे ये बड़ा फैसला
इन दिनों देश के राज्यों में चुनावी घमासान मचा हुआ है और दूसरी तरफ हिजाब विवाद की एंट्री से नया मोड़ आ गया हैं। सभी राजनीतिक पार्टिया अपने हिसाब से हिजाब विवाद को भुनाने की कोशिश कर रही है तो बीजेपी भी इस विवाद पर खुलकर अपनी राय रख रही है। हिजाब विवाद के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ लागू किया जाएगा।
Allah hu Akbar के नारे लगाने वाली Hijab Girl की Photo , जानें क्या है सच,VIDEO
इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जो ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’के लिए ड्राफ्ट तैयार करेगी जिसके बाद किसी प्रकार का विवाद नहीं होगा। विवाह, तलाक, उत्तराधिकार,जमीन-जायदाद जैसे सभी विषयों पर सभी नागरिकों के लिए एक समान अधिकार होगा। उत्तराखंड की सांस्कृतिक की रक्षा के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से सजग है।
सीएम योगी ने हिजाब विवाद को लेकर पहली बार बड़ा बयान दिया है और कहा कि देश संविधान के अनुसार चलेगा ना कि शरियत के कानून से। स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई का काम होता है वहां सभी धर्मो के लोगों को नियमों का पालन करना है। इस देश में हर संस्था को अपना ड्रेस कोड तैयार करने का अधिकार होता है और छात्र-छात्राओं को उसे फॉलो करना होता है।

लेकिन कुछ लोग हिजाब विवाद को लेकर माहौल खराब कर रहे है और उनका मकसद नफरत फैलाना है। यह मामला इतना बढ़ना संविधान के खिलाफ है जो हिंसा जैसा है। हिजाब विवाद कर्नाटक के उडुपी से शुरू हुआ था। यहां स्टूडेंट्स ने हिजाब पहने हुई छात्राओं की क्लास में एंट्री को लेकर विरोध किया था।





