मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

बाबा बुलडोजर के खौफ से मचा हाहाकार, तेजी से उतरने लगे लाउडस्पीकर

प्रकाशित: Apr 26, 2022 23:11रिपोर्ट: Navtej TV

देश में हनुमान चालीसा, लाउडस्पीकरों विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे है, वहीं उत्तरप्रदेश की योगी सरकार अब इसपर सख्त होती दिखाई दे रही है, इस सख्ती के बाद अब धार्मिक स्थलों पर लगे 17 हजार लाउडस्पीकरों की आवाज धीमी कर दी गई है, यहीं नहीं 125 जगहों से लाउडस्पीकरों को हटा भी दिया गया है, योगी सरकार ने तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने वालों की रिपोर्ट मांगी है।

उत्तर प्रदेश के कई धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर या तो उतार लिए गए या उनकी आवाज धीमी की गई है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद हुई है। उन्होंने कहा था कि धार्मिक स्थलों में सामान्य मानक के अनुसार ही लाउडस्पीकर बजें और उनकी आवाज सिर्फ धार्मिक परिसर के अंदर तक ही रहे। प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने यह जानकारी दी है, उन्होने कहा कि लाउडस्पीकर को लेकर राज्य में हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करवाया जा रहा है।

इसी कार्रवाई के तहत प्रदेश में 125 जगह पर लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं. 17 हजार जगह पर लोगों ने खुद ही आवाज कम की है, वहीं 31 हजार जगहो पर अलविदा नमाज़ की जाएगी, जिसके लिए शांति समिति की बैठकें हो रही हैं। सुरक्षा के लिए 48 कंपनी पीएसी, 7 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है. संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स दिया गया है.

सभी जिलों में जिले की फोर्स अलविदा की नमाज के वक्त पूरी तरह से तैनात रहेगी। वहीं देश में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए श्री कृष्ण जन्मभूमि से लाउडस्पीकर हटा लिया गया था, इसी तरह गोरखनाथ मंदिर परिसर के लाउड स्पीकर की आवाज भी धीमी कर दी गई है। सीएम योगी के निर्देश के बाद यह पहल की गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी धार्मिक आयोजनों और धार्मिक स्थलों में शांति बनाए रखने के लिए बिना अनुमति के कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाना चाहिए।

​​​​​​​

धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय हैं। इस बीच UP के ACS गृह अवनीश अवस्थी ने सभी थाना प्रभारियों से धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर हटाने के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। ये रिपोर्ट 30 अप्रैल तक जमा करने को कहा गया है। निर्धारित समय पर रिपोर्ट नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।