मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

सतीश पूनिया की जगह सीपी जोशी बने राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

प्रकाशित: Mar 22, 2023 23:53रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में विधानसभा चुनावों से बीजेपी ने बड़ा परिवर्तन करके सबको हैरान कर दिया है। सतीश पूनिया की जगह चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान के साथ अन्य 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है, वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली और मनमोहन सामल को ओडिशा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी दी गई है।