राजस्थानः 27 को होगी जोशी की ताजपोशी, पूनिया और राजे भी होगी शामिल
राजस्थान बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी 27 मार्च को पदभार ग्रहण करने जा रहे है और इसकी तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को सड़क मार्ग से दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना होंगे अैर राजस्थान की सीमा में प्रवेश करते ही उनका स्वागत सत्कार शुरू हो जाएगा। बीजेपी कार्यकर्ताओं नीमराणा, बहरोड, कोटपूतली, विराट नगर,पावटा, शाहपुरा, चंदवाजी और आमेर तक स्वागत किया जाएगा।
BJP में एक तरफ जश्न तो दूसरी और विरोध | जातिगत राजनीति में उलझा Rajasthan
इसके बाद जयपुर में कई जगहों पर उनका स्वागत होगा। इसके बाद सीपी जोशी 12 बजकर 15 मिनट पर पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ सभी बड़े नेता शामिल होंगे। राजस्थान के 15वें अध्यक्ष और 7वें ब्राह्मण अध्यक्ष बने है। नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा इसको लेकर सबसे ज्यादा माथपची होनी है।
कटारिया की जगह जोशी
उदयपुर से विधायक रहे गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद मेवाड़ में बीजेपी ने जोशी को बड़ा चेहरा बनाया है। ब्राह्मण बीजेपी का सबसे बड़ा कोर वोटर रहा है। ऐसे में इस बडे वर्ग को साधने के हिसाब से इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। राजस्थान में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के पद पर ज्यादा ब्राह्मण चेहरे रहे हैं।





