मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

सीपी जोशी ने संभाला भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पद, राजे-पूनिया समर्थक नेता भी पहुंचे

प्रकाशित: Mar 27, 2023 03:07रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। आज का दिन बीजेपी के लिए बहुत बड़ा दिन था और जोशी दिल्ली से अपने समर्थकों के साथ सुबह जयपुर के लिए रवाना हुए थे। इस इस दौरान उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया जिसके कारण उनका पदभार ग्रहण करने में देरी हुई। इस दौरान सांसद राज्यवर्धन सीपी जोशी की गाड़ी चला रहे थे जिसको लेकर नए कयास लगाए जा रहे है।

E-Mail पर Actor और Singer को धमकी देने वाला आरोप गिरफ्तार

बीजेपी मुख्यालय पर सतीश पूनिया ने नए अध्यक्ष पद का चार्ज सौंपा। इसके बाद बीजेपी मुख्यालय पर बहुत बड़ी जनसभा को संबोधन किया। राजस्थान बीजेपी मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर से सतीश पूनिया की फोटो हट गई है जिसको लेकर भी चर्चा रही। लेकिन वसुंधरा राजे पोस्टर में अब भी बरकरार हैं।

सीपी जोशी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ राजे को जगह दी गई है। पूनिया के शपथ ग्रहण में भी राजे की तस्वीर लगी हुई थी। लेकिन इस कार्यक्रम में राजे का नहीं आना कई सवाल खड़े कर रहा है। जोशी के आने के बाद बीजेपी में चल रही गुटबाजी का अंत होगा आने वाले चुनावों में सभी नेता एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

इस बार सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं होगा पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा। जोशी की नई कार्यकारणी के साथ गुटबाजी को खत्म करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। पूनिया को अब दिल्ली भेजा जाएगा या नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी इसको लेकर भी जल्द फैसला हो सकता है।