RCB का गणित बिगाड़ सकती है CSK, धोनी ने जगाई उम्मीद
आज महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई से ज्यादा बेंगलुरू के लिए अहम है क्योंकि एक हार से उनका आगे का सफर बहुत मुश्किल हो जाएगा। सीजन की शुरूआत में बेंगलुरु ने लगातार मुकाबले जीते थे लेकिन अब उसे हार का मुंह देखना पड़ रहा है। वहीं चेन्नई ने सबसे खराब प्रदर्शन किया है और धोनी ने कप्तानी संभाली तो टीम ने मैच जीतना शुरू कर दिया है।
बेंगलुरु के लिए पावर प्ले में तेजी से रन बनाना सबसे बड़ा हार का कारण बना है। विराट लय में लौट आए, लेकिन उनका अर्धशतक बहुत धीमा था तो कप्तान फाफ के प्रदर्शन में ज्यादा दम नहीं दिख रहा है। चेन्नई ने कप्तान परिवर्तन किया तो उसका परिणाम जीत के साथ मिला और अब फिर उम्मीद जगी है कि धोनी टीम को अंतिम चार में पहुंचा सकते हैं।

दोनों टीमों का प्रदर्शन एक जैसा रहा है और कभी गेंदबाजी चलते है तो कभी बल्लेबाज। अगर इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन सही होता तो अंतिम चार में जगह बनाना आसान हो जाता। चेन्नई ने जड़ेजा को कप्तान बनाया लेकिन वह खरे नहीं उतरे और टीम को हार का सामना करना पड़ा।
आखिर किसे याद कर योगी की आंखों से बहने लगे आंसू!,VIDEO
बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस , रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड और मोहम्मद सिराज.
चेन्नई: ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, डेवोन कॉनवे, अंबाती रायुडू, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी , मिशेल सैंटनर, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश थीक्षाना और मुकेश चौधरी





