मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

इन 5 सामान्य लक्षणों से होती है कैंसर की पहचान, देखकर नहीं करें नजरअंदाज

प्रकाशित: Feb 03, 2022 21:38रिपोर्ट: Navtej TV

4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है और इस बीमारी को लेकर लोगों को ज्यादा जागरूक होना चाहिए। यह दुनिया की एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है और इसी वजह से लोगों की जान जाती है। इस बीमारी के सामान्य लक्षण दिखने पर ही अगर आप सर्तक हो जाते है और इसका इलाज लेना शुरू कर देते है तो आप इस बीमार से बच सकते हैं।

Ramlal Jat को Honeytrap में फंसाने की थी साजिश,VIDEO

आइए जानते हैं कैंसर से जुड़े उन सामान्य लक्षणों के बारे में जिनको देखकर आपको कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए नहीं तो आपकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।

पेशाब में परेशान- रिसर्च में दावा किया गया है ​कि कैंसर के शुरूआती लक्षणों में पेशाब से जुड़ी परेशानी होनी शुरू हो जाती है। इसकी वजह से ज्यादा पेशाब लगता है और जलन महसूस होने के साथ खून भी आना शुरू हो जाता है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लें।

शराब के साथ इंसानी मांस का चखना बनाकर खाता था शख्स

गले में दिक्कत- कैंसर की वजह से ज्यादातर लोगों को गले में दिक्कत होती है और खाना खाने में परेशानी होती है। इसकी वजह से तेजी से वजह कम होता है और गले में कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

सीने में परेशानी- अगर आपको लंबे समय तक सीने में जलन महसूस होती है और खाना नहीं खाने के बाद जलन कम नहीं होती है तो यह कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। बिना समय गंवाए आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।


थकान- कैंसर होने पर लोगों को बहुत ज्यादा थकान महसूस होनी शुरू हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप भरपूर पोषक तत्व वाली चीजों का सेवन करना चाहिए और इसके बाद भी थकान दूर नहीं होती है तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

खांसी आना- कई लोगों को बहुत लंबे समय से खांसी होती है और वह इसे सामान्य मानकर अनदेखी करते है लेकिन कैंसर का सबसे बड़ा कारण खांसी को माना जाता है। खांसी नहीं रूकने के कारण सांस की समस्या शुरू होती है जो कैंसर का संकेत करती है।