अब आगे ही नहीं पीछे भी सीट बेल्ट लगाना हुआ अनिवार्य, नहीं तो लगेगा भारी जुर्माना
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक कार दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत हो गई थी मिस्त्री की मौत की मौत के बाद कई तरह के उठ रहे हैं गाड़ी की स्पीड को लेकर भी संशय है तो सीट बेल्ट ना लगाने वाली बात भी सामने आ रही है इस घटना से सबक लेते हुए अब कार की पिछली सीट पर बैठे पैसेंजर को भी सीट बेल्ट लगाना जरूरी होगा।
गणेश उत्सव में हनुमान जी की नाचते-नाचते मौत!
ऐसा नहीं किया तो फाइन भरना होगा। ये ऐलान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया है गडकरी ने कहा कि जिस तरह कार में आगे बैठे पैसेंजर के सीट बेल्ट नहीं लगाने पर अलार्म बजता है, ऐसा ही सिस्टम अब पिछली सीट पर बैठे पैसेंजर के लिए भी होगा।

इसके लिए कार कंपनियों को निर्देश दिया जाएगा। गडकरी के इस ऐलान को मिस्त्री के निधन से जोड़कर देखा जा रहा है। गडकरी ने कहा कि पहले से ही पिछली सीट पर सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है लेकिन लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। लेकिन अब फाइन लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुर्माना लेना मकसद नहीं है बल्कि जागरूकता फैलाना है। इस फैसले के बाद लोगों की राय अलग है और उनका मानना है कि इस प्रकार के फैसले से उनको परेशानी होगी।





