नवरात्रि में व्रत रखने वालों को एनर्जी देती है ये चीजें, जरूर करें इनका इस्तेमाल
चैत्र नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है और माता के भक्त नवरात्रि में 9 स्वरूपों की पूजा करने के साथ व्रत रखते है। व्रत करने से उन पर मां की कृपा बनी रहती है और उनके मन को शांति मिलती है। नवरात्रि के त्योहार पर उपवास रखने को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि खाली पेट रहने से वह बीमार हो सकते है। इन दिनों गर्मी का प्रकोप बहुत तेज हो गया है और नवरात्रि का व्रत होने के कारण आपकी एनर्जी भी कम हो जाता है। आपका व्रत के दिन कुछ खास चीजों का ही सेवन करना चाहिए।
साबूदाना
साबूदाना खिचड़ी व्रत करने वालों के लिए अच्छा आहार है जिसमें आप आलू, मूंगफली और कुछ हल्के मसालों का उपयोग करके इसका सेवन कर सकते हैं।
केला
केला खाने से आपको ताकत मिलती है और आपक इसका सेवन दूध के साथ कर सकते है। आपको केले का ज्यूस पसंद है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

सिंघाड़े का आटा
सिंघाड़ा या कुट्टू के आटे से बनी चीजे भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होती है।
मखाना खीर
उपवास के दौरान कई लोगों मीठा खाना ज्यादा पसंद होता हे तो ऐसे लोगों को मखाने की खीर का सेवन करना चाहिए। इसको बनाने में आप दूध, मखाना, चीनी के साथ ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।





