इस खिलाड़ी ने खत्म किया चेन्नई की हार का सूखा, धोनी की चाल में फसे कोहली
इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर इस सीजन की पहली जीत हासिल कर ली है। इस जीत के बाद लगा चेन्नई अपनी लय में लोट आई है और सीजन का सबसे विशाल स्कोर बनाकर जीत के साथ अपना खाता खोल लिया है। इससे पहले चैन्नई को लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा तो आईपीएल के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। इस जीत के हीरो रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे थे जिनके छक्कों की बरसात में बेंगलुरु डुब गयी।
चंद पैसों के लिए नाचने वाली Sapna Choudhry अब कमाती है ढेरों रुपये
चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं थी और वह 36 के स्कोर पर दो विकेट खो दिए। इसके बाद मैदान पर शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा ने अपनी टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया और दोनों ने मिलकर लगभग 17 छक्के और 10 चौके जड़कर सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया।
10 ओवर तक चेन्नई का स्कोर 60-2 था लेकिन आगे के दस ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल 156 रन बनकार आईपीएल का तीसरा बड़ा स्कोर है बना दिया। शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा के मध्य 165 रनों की पार्टनरशिप हुई, जो आईपीएल में तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी। विराट इस मैच में टीम को जीत दिला सकते थे लेकिन धोनी ने उनको अपनी चाल में फसा लिया और 1 रन के स्कोर पर उनको चलता कर दिया।

चेन्नई ने 216 रन बनाए तो इसके जवाब में बेंगलुरु की टीम सिर्फ 193 रन ही बना सकी और 23 रनों मैच हार गयी। इस मैच में चैन्नई के कप्तान जड़ेजा भी अपनी लय में दिखे और 4 ओवर में 3 विकेट अपने नाम किए। जडेजा ने ग्लेन मैक्सवेल (26), वानिंदु हसरंगा (7) और आकाश दीप (0) को आउट किया। शिवम दुबे ने 46 गेंद में 95 रन बनाए तो रॉबिन उथप्पा ने 50 गेंद में 88 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को पहली जीत दिलाई।





