मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

नंबर 2 के लिए चेन्नई से भिड़ेगी रॉयल्स, जीत से खत्म होगा चेन्नई का सफर!

प्रकाशित: May 20, 2022 20:55रिपोर्ट: Navtej TV

आज IPL 15 के 68वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोनों टीमे जीत के इरादे से उतरेगी। इस मैच का परिणाम सबसे ज्यादा रायॅल्स का प्रभावित करेंगा क्योंकि वह जीत जाती है तो अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी और प्लेऑफ में एंट्री कर लेगी। RR 13 मुकाबले खेल कर 8 में जीत हासिल की है और पॉइंट्स टेबल में 16 अंको के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।

Film Dhakad के Boycott की मांग, आखिर Kangana से क्यों नाराज है Sushant singh rajput fans

पिछले सीजन की चैंपियन चेन्नई का यह सीजन बहुत ही खराब रहा है। पहले रवींद्र जडेजा को टीम की कप्तानी सौंपने से टीम हारी फिर धोनी को कप्तान बनाया लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी। चेन्नई प्लेऑफ की दोड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन वह आज के मैच को जीतकर रॉयल्स का खेल बिगाड़ सकती है।

राजस्थान रॉयल्स फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में नंबर 3 पर है और इस मुकाबले को जीतकर वह टॉप 2 में शामिल होने का प्रयास करेगी। नंबर दो के लिए लखनऊ और राजस्थान के बीच लगातार जंग जारी है लेकिन लखनऊ ने कोलकाता के खिलाफ 2 रन से जीत हासिल कर टॉप 2 पर पहुंची है।


रायॅल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जोस बटलर और पर्पल कैप होल्डर युजवेंद्र चहल के साथ यशस्वी जायसवाल आज के मैच में अपना दमखम दिखाकर टीम को नंबर 2 पर पहुंचा सकते है। प्लेऑफ में रॉयल्स का जाना निश्चित है लेकिन हार मिलती है तो फिर रन रेट के आधार पर फैसला होगा।