यूक्रेन की लड़कियों में दिलचस्पी दिखा रहे है चीनी लड़के, जानें इसकी वजह
इन दिनों पूरी दुनिया रूस और यूक्रेन की जंग के खत्म होने का इंतजार कर रही है और दूसरी तरफ यूक्रेन की महिलाओं के साथ शोषण की खबरे सामने आ रही है। लेकिन हाल ही में एक खबर सामने आ रही है कि चीनी लड़के यूक्रेन की लड़कियों में जबदस्त तरीके से दिलचस्पी दिखा रहे है और इसके कई वजह भी बताई जा रही है।
शर्मनाक: Ukraine Women से रूसी सैनिक कर रहे है बलात्कार,VIDEO
चीनी लड़कों में यूक्रेनी दुल्हन की मांग बढ़ती जा रही है। यूक्रेन की महिलाएं जंग के कारण दूसरे देशों में शरण ले रही है उनको अच्छे घर के साथ अच्छे पार्टनर की जरूरत है। डेटिंग सर्विस से पता चला है कि यूक्रेनी लड़कियों की मांग लेकर बहुत सारे क्लाइंट आते हैं लेकिन इसमें सबसे ज्यादा संख्या चीन के लड़कों की है। यूक्रेन की लड़कियां दुखी है और वो सुरक्षित देश में जाना पसंद कर रही है। ऐसे में चीनी लड़कों को लगता है कि यूक्रेन की लड़कियां उनसे आसानी से शादी कर लेगी।
डेटिंग सर्विस के अनुसार 500 से ज्यादा यूक्रेनी लड़कियां चीनी पति की तलाश में हैं तो चीन से लगभग 100 से ज्यादा लड़के दुल्हन ढूंढ रहे है। कई लड़कों की शादी भी हो चुकी है। चीन की वन-चाइल्ड पॉलिसी के कारण लड़कियों की संख्या कम है। इसकी वजह से चीन में लड़को को दुल्हन नहीं मिल पा रही है तो वहीं यूक्रेन में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है तो उनको लड़को की तलाश है।

चीनी लड़के पूर्वी यूरोप की लड़कियों को ज्यादा पसंद करते हैं और वह पैसों से ज्यादा प्रेमी को प्यार करती है। पहले भी चीन के लोग यूक्रेनी लड़कियां से शादी कर रहे थे लेकिन रूसी आक्रमण के बाद शादी करने के मामले तेजी से बढ़ने लगे है।





