बॉक्स ऑफिस पर छाया सनी देओल का जादू, कमाई का ग्राफ भी जबरदस्त
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज पहले जैसा नहीं रहा है और इसके कारण फिल्मों का लगातार फलॉप होना जारी हैं। लेकिन इस बीच कुछ ऐसी फिल्में भी रिलीज हो रही है जो कम बजट की होने के बाद भी शानदार कमाई कर रही है। इन दिनों फिल्म चुप ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म को दर्शकों पसंद आई और इस बात का सबूत फिल्म की कमाई से मिल रहा है।
Delhi आलाकमान की पहुँच से बाहर Rajasthan,Gehlot के आगे सब पस्त
फिल्म की कहानी फैंस को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हुई है। पहले दिन फिल्म ने 5 करोड़ की कमाई की लेकिन धीरे-धीरे कमाई का ग्राफ तेजी से गिरा है। लेकिन चौथे दिन फिल्म की कमाई में आधी से भी कम रह गई। फिल्म का बजट 10 करोड़ का बताया जा रहा है लेकिन फिल्म ने अब तक 7 करोड़ से ज्यादा कमाई करने में सफल हुई है।

चुप ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये, शनिवार को 2 करोड़, तीसरे दिन 2 करोड़ कमाए और चौथे दिन 1 करोड़ रुपये कमाने में सफल हुई है। लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। इस फिल्म को देखकर लग रहा है कि फिल्म की कहानी अच्छी है तो दर्शकों को सिनेमाघरों में आने से कोई नहीं रोक पाएगा।





