सही मात्रा में कॉफी के सेवन से बढ़ती है उम्र, तो ज्यादा पीना सेहत के लिए खतरनाक
आज कॉफी पीना सभी को पसंद है लेकिन इसके पीने के फायदों और नुकसान के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। डॉक्टरों के हिसाब से 1 कप स्ट्रांग कॉफी पीने से पूरे शरीर को ताकत मिलती है और ताजगी का एहसास होता है। लेकिन कई लोग दिन में कई बार कॉफी का सेवन करते है जो उनकी सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक है। एक रिसर्च में इस बात का दावा किया गया है कि कॉफी पीने से हार्ट अच्छे से काम करता है और उम्र भी बढ़ती है।
शिक्षक को भगा ले गई ये खूबसूरत छात्रा, जानें पूरी Love Story
रिसर्च में तो यह तक दावा किया गया है कि सही मात्रा में इसका सेवन करने से हृदय गति से जुड़ी बीमारी नहीं होती है और हार्ट अटैक से मरने का जोखिम भी 15 प्रतिशत कम हो जाता है। लेकिन कुछ इसका सेवन बहुत ज्यादा करते है और इसके कारण उनकी सेहत खराब हो सकती है।
यदि आप दिन में चार कप से अधिक पीते हैं तो यह आपके लिए बहुत खतरनाक है। कुछ लोगों को पहले से कई प्रकार की बीमारी होती है तो ऐसे लोगों को कॉफी का सेवन करना चाहिए। कैफीन हार्ट रेट बढ़ाने का काम करती है तो आपके स्वभाव को चिड़चिड़ा बना सकता है। यदि कोई महिला प्रेग्नेंट है या स्तनपान कराती हैं तो उसे नहीं के बराबर इसका सेवन करना चाहिए। कैफीन से पेट दर्द और गैस की समस्या भी होती है।

कॉफी का सेवन ज्यादा करने पर शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने लग जाती है। कॉफी का सेवन दूध मिलाकर पीने से बहुत अच्छा रहता है। लेकिन इसमें क्रीम के इस्तेमाल से बचना होगा क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।





