मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

सही मात्रा में कॉफी के सेवन से दूर होगी ये बीमारिया, ज्यादा सेवन से होगा ये खतरा

प्रकाशित: Apr 01, 2022 17:27रिपोर्ट: Navtej TV

आज के समय कई लोगों को कॉफी पीना पसंद होता है और वह दिन में कई बार इसका इस्तेमाल करते है। लेकिन उनको इस बात का पता नहीं होता है कि ज्यादा मात्रा में सेवन करने से उनकी जान को खतरा हो सकता है और सही मात्रा में सेवन करने से वह कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए निश्चित मात्रा में कॉफी का सेवन करना ही सेहत के फायदेमंद है।

पति को सब्जी में खिलाई 4 गोलियां फिर शुरू हुआ, खूबसूरत बीबी का खौफनाक इंतकाम,VIDEO

1 कप कॉफी में सही मात्रा में कैफीन होती है जो आपकी सेहत के लिए अच्छी होती है। 1 कप कॉफी का सेवन करने से थकान कम होती है और काम करने में मन लगा रहता है।

अगर आप दिन में 2 कप कॉफी का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। ऐसा करने से आपका तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है। हार्ट फेल होने की संभावना भी कम हो जाती है।

दिन में 4 या उससे अधिक कप कॉफी का सेवन से लिवर कैंसर का खतरा कम होने की बात कही जाती है। लेकिन इसके साथ कई लोगों को इससे नुकसान भी होता है।


ज्यादा कॉफी पीने से नींद नहीं आना, घबराहट, बेचैनी, पेट दर्द, हार्ट रेट बढ़ना, सांस लेने में परेशानी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। एक दिन में 400 मिलीग्राम यानी लगभग 4 कॉफी से अधिक कॉफी का सेवन कभी नहीं करना चाहिए।