मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

संजू सैमसन के साथ नाइंसाफी पंत को मिला फिर मौका, जानें दोनों का प्रदर्शन

प्रकाशित: Sep 14, 2022 19:32रिपोर्ट: Navtej TV

अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी.20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। लेकिन इस टीम को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है क्योंकि दो खिलाड़ी है ऐसे जिनका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है लेकिन इसके बाद भी उनको टीम में जगह नहीं मिली। शिखर धवन और संजू सैमसन का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है लेकिन इसके बाद भी टीम में जगह नहीं मिली तो सवाल खड़े हो रहे है। ऋषभ पंत और संजू सैमसन दोनों विकेटकीपर के साथ बल्लेबाज है।

Jaipur में Police के वेश में दिनदहाड़े ड़ाला डाका, देखें पूरा VIDEO

संजू सैमसन के साथ लंबे समय से नाइंसाफी हो रही है और दूसरी तरफ लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे पंत को लगातार अहमियत मिल रही है। इस साल टी.20 इंटरनेशनल में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें तो सैमसन का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।


सैमसन शतक और अर्धशतक जमाने के मामले में पंत से आगे हैं। लेकिन इसके बाद भी बीसीसीआई ने पंत को मौका देना उचित समझा। अगर विश्व कप में पंत का प्रदर्शन सहीं नहीं जाता है तो इस पर सवाल खड़े होंगे। दिनेश कार्तिक के रूप में एक और स्पेशलिस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में जगह दी गई है लेकिन सैमसन को मौका नहीं मिला।