मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

राजस्थानः कांग्रेस विधायक ने मंत्री धारीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

प्रकाशित: Apr 06, 2023 12:40रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में कांग्रेस की गुटबाजी खत्म होने का ही नाम नहीं ले रही है और अब गहलोत गुट के विधायक ही उनके मंत्री पर गंभीर आरोप लगा रहे है। जयपुर से कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल पर आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।

अमीन कागजी ने कहा मंत्री के पास जयपुर के लिए समय नहीं है। किसी प्रकार का काम नहीं हो रहा है क्योंकि जोन में कर्मचारी नहीं हैं तो जनता का कोई काम नहीं होता है। सीएम ने जनता के लिए अपने सारे दरवाजे खोल दिए है लेकिन मंत्री जी कुंडली मारकर बैठे है। मैं मंत्री को दस बार चिट्ठियां लिख चुका कि एक्सईएन लगा दीजिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें

सारे कर्मचारी कोटा ले जाओ और कोटा से ही सरकार बन जाएगी। जयपुर में हमें चार सीटें मिलीं और नगर निगम में एक्सईएन नहीं हैं तो जनता वोट किस लिए देगी। पहली बार ऐसा नहीं हुआ है निगम को लेकर जबरदस्त विवाद होता रहता है। कागजी ने कहा धारीवाल भेदभाव करते हैं, लोगों का घोर अपमान करते हैं। इसके चक्कर में जयपुर शहर के विकास के काम अटके हुए हैं।