मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर 5 सांसदों ने खोला मोर्चा, निष्पक्ष चुनावों की मांग

प्रकाशित: Sep 10, 2022 16:53रिपोर्ट: Navtej TV

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इन दिनों अपने विरोधियों से ज्यादा अपने ही नेताओं के कारण हार का सामना कर रही है। 2014 से लेकर 2022 तक कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है और इसी वजह से कांग्रेस के लिए बड़े नेता अपनी ही पार्टी के फैसलों के खिलाफ जमकर हमला बोल रहे है। राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनावों के बार हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद को त्याग दिया था लेकिन कई नेता उनको फिर से अध्यक्ष बनाने की बात करते है तो कुछ नेता गैर गांधी को अध्यक्ष बनाने की बात कहता है।

घर के बाहर कदम रखते ही होगा मौत से सामना, बच्चा चोर Gang का जानें पूरा सच!

लेकिन इस बार अध्यक्ष के लिए चुनाव होने जा रहा है लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस के पांच लोकसभा सदस्यों ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े किए है। इन नेताओं ने मधुसूदन मिस्त्री से आग्रह किया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचक मंडल की सूची मतदान में हिस्सा लेने वालों और संभावित उम्मीदवारों को दी जाए।

शशि थरूर, मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बारदोलोई और अब्दुल खालिक ने पत्र लिखकर यह आग्रह किया है। इस समय राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर है और इसी दौरान चुनाव होंगे लेकिन इस बीच इस प्रकार की घटना का होना कई सवाल खड़े कर रही है।


चुनावों की प्रकिया शुरू होने से पहले निर्वाचक मंडल की सूची मतदान में हिस्सा लेने वाले मतदाताओं और संभावित उम्मीदवारों को प्रदान की जाए। मिस्त्री ने निर्वाचक मंडल की सूची सार्वजनिक किए जाने की मांग को खारिज करते हुए कहा था कि चुनाव से जुड़ी पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी।

22 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना, 24 सितंबर से नामांकन दाखिल होगा और यदि एक से अधिक उम्मीदवार हुए तो 17 अक्टूबर को मतदान के बाद ज्यादा मत लेने वाल अध्यक्ष बनेगा। लेकिन राहुल गांधी ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लडेंगे।