गहलोत का राष्ट्रिय अध्यक्ष बनना तय, दीपावली से पहले पायलट बनेंगे सीएम!
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे अध्यक्ष की तस्वीर साफ हो रही है। अध्यक्ष पद पर शुरू से सीएम गहलोत के नाम की चर्चा हो रही थी लेकिन अब उन्होंने भी इस बात को स्वीकार कर लिया है कि पार्टी जो आदेश देगी उसकी पालना होगी। सीएम गहलोत के अध्यक्ष बनने से पायलट का सीएम बनने का रास्ता साफ हो जाएगा क्योंकि पायलट काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
Hotel में आशिकी करते पकड़े गए पति की जमकर हुई धुनाई, देखें VIDEO
दिल्ली पहुंचे गहलोत ने कहा कि वह अंतिम बार कोच्चि जाकर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के लिए प्रयास करेंगे कि वह यह जिम्मेदारी संभालें। गहलोत ने कहा मुझे कांग्रेस की सेवा करनी है इसके लिए मैं तैयार हुं। पार्टी को लगता है कि मेरी मुख्यमंत्री के रूप में जरूरत है या अध्यक्ष के रूप में उनको फैसला करना है।

गहलोत ने कहा कि मैं राहुल गांधी के साथ सड़क पर उतरूं लेकिन अभी जिम्मेदारी है। अगर वह अध्यक्ष बनते है तो उनकी जगह सीएम कौन बनेगा इस सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन राजनीति के जानकारों की मानें तो पायलट को दिल्ली से हरी झंडी मिल चुकी है और जल्द ही उनको सीएम पद की कमान मिलने वाली है। राजस्थान से कांग्रेस को नई संजीवनी मिलेगी क्योंकि उनको दिल्ली और राजस्थान दोनों को फतह करना है। दीपावली तक सीएम के रूप में पायलट की शपथ हो सकती है जिसका फायदा विधानसभा चुनावों में मिलेगा।





