कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में आया नया ट्विस्ट, खड़गे के मैदान में उतरते ही दिग्विजय दौड़ से बाहर
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी दिन है लेकिन इस बीच एक नया ट्विस्ट देखने को मिला है। कल तक लग रहा था कि दिग्विजय सिंह को गांधी परिवार ने मैदान में उतारा है लेकिन इस बीच अध्यक्ष पद के रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री ने सबको हैरान कर दिया है। खड़गे के आने के बाद दिग्विजय सिंह इस रेस से बाहर हो सकते हैं।
Rape मानी जा सकती है विवाहित महिला की जबरन Pregnancy, Supreme Court का अहम फैसला
नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है लेकिन आज इस बात का तय हो जाएगा की कितने उम्मीदवार चुनाव लड़ेगे। गहलोत के बयान के बाद लगा उनका गांधी परिवार से जो रिश्ता था वह खटास में पड़ गया है और आनंद शर्मा ने गहलोत से मुलाकत करके नई चर्चा शुरू कर दी है। जी23 ग्रुप के अलग से प्रत्याशी उतरने की चर्चाएं अभी तेज है। इतना सब ड्रामा गहलोत गुट की बगावत के कारण हुआ है जिसके कारण पूरे देश कांग्रेस की जमकर किरकिरी हुई।

गहलोत ने कहा मैंने लंबे समय से पार्टी के लिए काम किया और जब भी मुझे कोई नई जिम्मेदारी दी गई है मैंने पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाई है। जो घटना हुई उसने सबको हिलाकर रख दिया और इसके कारण सबको लगा मैं सीएम बना रहना चाहता हूं। लेकिन मैंने इसके लिए सोनिया गांधी से माफी मांगी है मैं कांग्रेस के लिए काम करता रहुंगा। इस बयान के बाद पायलट का भी बयान सामने आया जिसमें उन्होंने आने वाले चुनाव एक साथ लड़ने की बात कही है जिससे लग रहा है कि पायलट इस बार सीएम की रेस में आगे निकल गए है।





