मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

सड़कों पर लेटी कांग्रेस, राहुल और प्रियंका हिरासत में

प्रकाशित: Aug 05, 2022 21:02रिपोर्ट: Navtej TV

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में हल्लाबोल किया है और इस वजह से कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कियाह गया है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने पहले ही चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि धारा 144 लगी हुई है जिसके कारण उनको प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं थी।

नाबालिग बुआ ने माता बनने का ढोंग रचाकर भतीजी का सर किया धड़ से अलग!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर ही रोक दिया और उन्हें हिरासत में लिया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस दफ्तर से मार्च निकाल रहीं प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया गया है। दोनों ने आज काले रंग के कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया था।


प्रदर्शन से पहले सुबह राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने कहा हर दिन लोकतंत्र की हत्या हो रही है। 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया और कोई उनके खिलाफ बोलता है तो उसके घर ईडी पहुंच जाती है। आरएसएस ने पूरे देश में अपना नेटवर्क फैला रखा है जिसके कारण बीजेपी ताकतवर हो रही है।