आदिपुरुष के कारण दुनिया में मच गया बवाल, कमाई का ग्राफ भी गिरा
इस साल की सबसे बड़ी फिल्म, जिसका फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे.उसे 16 जून को सिनेमा घरों में रिलीज़ कर दिया गया है.हम बात कर रहे है फिल्म आदिपुरुष की फिल्म के ट्रेलर और एडवांस बुकिंग की बात की जाए तो फैंस में इसका अच्छा खासा रेस्पोंस देखने को मिला.ट्रेलर रिलीज होन के साथ ही दर्शको को फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थी, क्योकि रामानंद सागर की रामायण के बाद भगवान श्रीराम के जीवन पर पहली ऐसी फिल्म थी जिसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।
लेकिन, फिल्म के सिनेमा घरो में रिलीज़ होते ही फैंस का इंतज़ार तो खत्म हो गया, पर फिल्म के निर्माताओं को फैंस के गुस्से का शिकार बनना पड़ा.फिल्म के रिलीज़ होने के बाद जैसे ही रिव्यु सामने आने लगे, फिल्म पर विवाद शुरु हो गया. बता दें की ये विवाद , फिल्म के डायलॉग्स और कलाकारों के लुक्स को लेकर शुरु हुआ है.सोशल मीडिया पर दर्शक, फिल्म के डायलॉग्स को लेकर राइटर मनोज मुंतशिर को ट्रोल कर रहे है, साथ ही डायरेक्टर पर भी निशाना साधा जा रहा है.फैंस के मुताबिक फिल्म के डायलॉग्स में रामायण जैसी शालीनत और सभ्यता के बजाय, अभ्रद्र भाषा का प्रयोग किया गया है.जिसे लेकर दर्शकों में खासी नाराजगी है।
आपको बता दें की फिल्म में भगवान हनुमान के द्वारा बोला गया डायलॉग "कपड़ा तेरे बाप का! तेल तेरे बाप का! जलेगी भी तेरे बाप की", बहुत ही आपत्तिजनक साबित हो रहा है..वहीं दूसरी और कुछ और डायलॉग जैसे "तेरी बुआ का बगीचा है क्या जो हवा खाने चला आया", "जो हमारी बहनों को हाथ लगाएगा उनकी लंका लगा देंगे", "मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया अभी तो पूरा पिटारा भरा पड़ा है".इन डायलॉग्स के ट्विटर पर ट्रेंड होते ही इस फिल्म का जमकर विरोध किया जा रहा है..जाहिर है कि जो विवाद फिल्म की रिलीज से पहले हुआ था, वही विवाद अब फिल्म के रिलीज होने के बाद भी हो रहा है.
Adipurush Review: कहानी की 'लंका' लगाते डायलॉग और VFX की ओवरडो
सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बायकॉट ट्रेंड देखने को मिल रहा है.बायकॉट कर रहे लोगों का कहना है कि रामायण की कहानी त्रेता युग की है और इसे डायरेक्टर ने कलयुग का बना दिया.फिल्म में रामायण को मॉडर्न तरीके से दिखाया गया है, जो इस ऐतिहासिक पौराणिक कथा की मर्यादा का अपमान है..वही इस फिल्म का नेपाल में भी काफी विरोध हो रहा है… दरअसल फिल्म में माता सीता के जन्म स्थान को लेकर नेपाल का गुस्सा फूटा है… फिल्म में माता सीता को भारत की बेटी बताया गया है….लेकिन रामायण के मुताबिक मां सीता का जन्म नेपाल के जनकपुर में हुआ था….माता सीता के जन्मस्थान को लेकर काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन शाह ने एक ट्वीट कर 'आदिपुरुष' के मेकर्स को धमकाया, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर फिल्म से मां सीता के जन्मस्थान के बारे में दी गई गलत जानकारी को नहीं हटाया गया तो वह नेपाल की राजधानी में किसी भी भारतीय फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं की जाएगी…
वहीं इसी बीच विवादों में फंसे मनोज मुंतशिर ने इंटरव्यू में बयान दिया की, की सोच-समझ और जानबूझकर ही ये डायलॉग लिखे हैं, साथ ही मनोज मुंतशिर ने आगे कहा कि वह बचपन से ही रामायण सुनते आ रहे हैं. और इस देश के बड़े-बड़े संत, बड़े कथावाचक ऐसे ही बोलते हैं, जैसा उन्होंने लिखा है.. वह पहले ऐसे व्यक्ति नहीं है, जिन्होंने इस तरह के डायलॉग्स लिखे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि आज कि जनरेशन को ध्यान में रखकर ये डायलॉग लिखे गए हैं. ताकि वो फिल्म से कनेक्ट हो सके.





