बार-बार गर्म करने से खाने का तेल होगा सेहत के लिए हानिकारक,जानें इसके नुकसान
घर हो या बाहर खाने के तेल को कई बार गर्म करके इस्तेमाल किया जाता है जो आपकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक है। ज्यादा गर्म करने से तेल काला हो जाता है और इसके बाद इसका इस्तेमाल होता रहता है लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा यह तेल आपको कैंसर जैसी बीमारी की चपेट में ले सकता है। खाना पकाने के तेल को दोबारा गर्म करने से कई प्रकार साइड इफेक्ट होते हैं।
साली से प्यार का ऐसा खुमार, पति ने पहले करवाई पत्नी की हत्या फिर उससे रेप!
कोलेस्ट्रॉल: अगर बार-बार तेल को गर्म करके इस्तेमाल किया जाता है तो कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इसके कारण कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ना, स्ट्रोक और सीने में दर्द जैसी बीमारी हो सकती है।
एसिड: अगर तेल को बार-बार गर्म किया जाता है तो इसके कारण एसिड बढ़ती है। इसके बाद इसका सेवन किया जाता है तो पेट में गैस और गले में जलन शुरू हो जाती है।

मोटापा: कई लोगों को तेल से बनी हुई चीजे ज्यादा पसंद होती है और ऐसे में वह मोटापे के शिकार हो जाते है। बाजार में तेल को कई बार गर्म किया जाता है और इसके कारण फैट तेजी से बढ़ता है और मोटापे की समस्या होने लग जाती है।
कैंसर: तेल को दोबारा गर्म करने से कार्सिनोजेन होता है जो कैंसर का कारण बनता है। तेल को बार-बार गर्म करने से शरीर को नुकसान हो सकता है। कैंसर के साथ डायबिटीज की बीमारियां भी हो सकती है।

