मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

कोरोना के नए वैरिएंट के लक्षणों की हुई पहचान, जानें इसके लक्षण

प्रकाशित: May 04, 2022 21:53रिपोर्ट: Navtej TV

दुनिया भर में कोरोना वायरस के नए XE वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच इसकी भारत में भी एंट्री हो चुकी है। इस वैरिएंट के लक्षणों को लेकर पहली बार खुलासा हुआ है कि यह वायरस कितना खतरनाक है। भारत में नए XE वैरिएंट पिछले कोरोना से 10 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक है। इस वायरस का असर सबसे ज्यादा चीन में देखने को मिला है।

आखिर किसे याद कर योगी की आंखों से बहने लगे आंसू!

XE वैरिएंट के लक्षण
ओमिक्रॉन वैरिएंट से पैदा हुआ XE वैरिएंट बहुत ही खतरनाक है। इसके लक्षणों में बुखार, गले में खराश, खांसी, जुकाम, नाक बहना, बदन दर्द, पेट दर्द या डायरिया जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इस वायरस से बचने के लिए आपको कोरोना का टीका लगाना होगा। इन दिनों गर्मी का मौसम भी है तो कई लोग बीमार होने पर इसे सामान्य बात मानकर टाल रहे है जबकि उनको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

XE से चौथी लहर का खतरा
भारत में कोरोना की चौथी लहर शुरू होने जा रही है और जून के महीन में कोरोना अपनी पीक पर होगी। इस बार चौथी लहर कितनी खतरनाक होगी उसको लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है।


भारत में XE वैरिएंट की दस्तक
भारत में XE संक्रमण का पहला केस मुंबई में मिला था और इसके बाद अन्य मामले तेजी से बढ़ने लगे है। कोरोना की चौथी लहर में बच्चों पर ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।