मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

कोरोना फिर हुआ बेकाबू: देश फिर लॉकडाउन की तरफ बढ़ने लगा!

प्रकाशित: Apr 29, 2022 17:23रिपोर्ट: Navtej TV

एक बार फिर दुनिया भर में कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ने लगे है और इसी वजह से कोरोना की चौथी लहर शुरू होने का खतरा बढ़ गया है। भारत में भी कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ने लगे है और इसी वजह से लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या एक बार फिर लॉकडाउन लग सकता है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो पिछले एक सप्ताह में कोरोना के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।

नर्स के हाथ से फिसलकर जमीन पर गिरे नवजात की मौत, अस्पताल ने बताया पैदा हुआ मृत बच्चा

देश में कोरोना की चौथी लहर की आहट शुरू हो गई है और 24 घंटे में 3 हजार से ज्यादा नए मामले आए है जिसमें 60 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। संक्रमण दर के बढ़ने और कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद लॉकडाउन की चर्चाएं भी शुरू हो गईं हैं। हालांकि, सरकार ने अभी तक लॉकडाउन को लेकर किसी प्रकार की बात नहीं कही है लेकिन लोगों के मन में लॉकडाउन का डर बैठा हुआ है।


कोरोना की तीन लहरों में सरकार ने लॉकडाउन नहीं लगाने की बात कहती रही और अचानक से लॉकडाउन लगा दिया था। लेकिन इस बार भी संक्रमण बढ़ने से पाबंदियां लगनी शुरू हो सकती है। चीन में कोरोना कोहराम मचा रहा है। करोड़ो की आबादी वाले शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि चीन के 27 शहरों में पूरी तरह से लॉकडाउन लगा हुआ है और इसके बाद हालात खराब होते जा रहे हैं।