मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

कोरोना की तीसरी लहर का कहर शुरू, रिकॉर्ड तोड़ मरीजों ने उड़ाए होश

प्रकाशित: Jan 06, 2022 16:28रिपोर्ट: Navtej TV

भारत में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि के होने से तीसरी लहर शुरू होने की खबर सही साबित होती नजर आ रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग एक लाख नए मामले आए हैं। इसके साथ 300 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। पीछले दिनों के मुकाबले कोरोना केसों में एक दिन में 50 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

ओमिक्रॉन वैरिएंट की केसों की संख्या 3 हजार की करीब होती दिख रही है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मिले है और इसी वजह से यहां सरकार ने सबसे ज्यादा सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र, दिल्ली की स्थिति खराब

कोरोना के केसों में सबसे ज्यादा उछाल महाराष्ट्र , पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिल नाडु और केरल में मिले है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटों में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। 10 जनवरी से वैक्सीन की तीसरी डोज लगनी शुरू हो जाएगी।

​​​​​​​

दुनिया में इस वायरस के कारण लाकडाउन तक लगा दिया गया है और लाखों लोगों को चपेट में लेने के साथ हजारों लोगों की जान लेना शुरू कर दिया है। भारत में इसका खतरा दिनों—दिन बढ़ता ही जा रहा है और वैज्ञानिक ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इस वायरस के कारण तीसरी लहर आएगी जो बहुत ही खतरनाक होगी।वाशिंगटन पोस्‍ट ने जो दावा किया है उसके अनुसर जनवरी माह सबसे ज्यादा मरीज देखने को मिलेंगे। वैज्ञानिकों ने कहा है कि नए मामलों की अभी तो केवल शुरुआत हुई है और आने वाला अगला महीना सबसे खतरनाक होगा। दक्षिण अफ्रीका में नए वायरस के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ने के बाद अब उनमें गिरावट भी होनी शुरू हो गयी है।