मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

कोरोना में मरने वालों का आंकड़ा कर देगा हैरान, दुनिया में भारत का तीसरा स्थान

प्रकाशित: Feb 04, 2022 21:32रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में लाशों के ढेर लग गए थे। अभी तक जो आंकड़े मिले है उनको लेकर सवाल खड़े हो रहे है कि इस महामारी के कारण लगभग 50 लाख लोगों ने अपनी जान गवाई है। भारत में कोरोना वायरस से मरने वाले मरीजों की संख्या को लेकर कई प्रकार के दावे किए जा रहे हैं लेकिन अब इसके सही आंकड़े सामने आए है।

हाल ही में एक सर्वे किया गया था जिसमें बताया गया है कि दुनियाभर में कोरोना से अब तक हुई सबसे ज्यादा मौतों के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है और दूसरे नंबर पर ब्राजील है। लेकिन इसके बाद नंबर तीन पर भारत का नाम है जहां लगभग 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत होने का दावा किया है।

भारत में कोरोना की पहली लहर में 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई लेकिन दूसरी लहर में यह आंकड़ा 3 लाख के पर चला गया और तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या सबसे कम रही। वहीं बात करे चौथे स्थान की तो रूस इस लिस्ट में आता है जहां अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों की जान गयी है।

देश
मरने वालों की संख्या
अमेरिका
9 लाख
ब्राजील
6 लाख
भारत
5 लाख
रूस
3 लाख
चीन
5 हजार

भारत में पिछले 24 घंटे में 1 हजार से ज्यादा मौतें होने की बात कही है लेकिन इसके बाद तीसरी लहर में 15 हजार से ज्यादा मौत नहीं हुई है। भारत में कोरोना से अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 15 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

​​​​​​​

कोरोना वायरस से मरने वाले की संख्या के मामले में महाराष्ट्र का पहले पायदान पर है यहां 1.40 लाख की मौत हो चुकी है तो केरल दूसरे स्थान पर और तमिलनाडु तीसरे नंबर पर है। चीन से शुरू हुआ वायरल दुनिया में फैला लेकिन चीन में महज 5 हजार लोगों की मौत हुई है जो कई सवाल खड़े कर रही है।