भारत में सबसे पहले इस राज्य में आएगी कोरोना की चौथी लहर, जानें पूरी खबर
भारत में कोरोना वायरस के नए XE वैरिएंट के बढ़ते मामलों ने कोरोना की चौथी लहर के खतरे को बढ़ा दिया है। इस बार कोरोना की चौथी लहर राजधानी दिल्ली में सबसे पहले देखने को मिलेगी क्योंकि यहां कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि आने वाले 2 सप्तहा में दिल्ली में कोरोना के मामले पीक पर हो सकते है।
जिस पत्नी की हत्या के लिए पति पहुंचा जेल, वो बायफ्रेंड संग कर रही थी अय्याशी!
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में रोजाना एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं और इसी वजह से चौथी लहर के आसार बढ़ गए है। दिल्ली के साथ अन्य कई राज्या में भी तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे है लेकिन दिल्ली में ग्राफ तेजी से बढ़ा है।ओमिक्रॉन के नए सब-वैरिएंट के लक्षण 3 से 5 दिनों तक ही दिखाई देते हैं और ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली में कोरोना के मामले पीक पर होंगे।

दुनिया के कई देशों कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है और इसी वजह से कोरोना की चौथी लहर का दौर शुरू हो चुका है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि चीन में कोरोना के कारण हालात बहुत ही खराब है और लोगों को घरों में कैद कर दिया गया है लेकिन इसके बाद भी वायरस का असर कम नहीं हो रहा है।





