खबर का असर: बजरी माफिया के भ्रष्टाचार का किया पर्दाफाश
जोधपुर में बजरी रॉयल्टी ठेका फर्म सूर्या एसोसिएट के अवैध बजरी स्टॉक, गलत तरीके से परिवहन कर रहे ट्रकों की जांच की मांग के लिए जिला कलेक्ट्रेट के बाहर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी है। बजरी सप्लाई एसोसिएशन द्वारा जोधपुर शहर में बजरी सप्लाई रोकने के चलते भवन निर्माण में किल्लत बढ़ चुकी है। राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर खबरें प्रसारित होने के बाद गुरुवार को जोधपुर का खनिज विभाग उच्च स्तरीय जांच के लिए तैयार हो गया है। सोमवार एवं बुधवार को लूणी क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायत पर राष्ट्रीय न्यूज चैनल नवतेज TV ने इस गंभीर घोटाले की खबर चलाकर भंडाफोड़ किया था।
बुधवार को हजारों की संख्या में जोधपुर शहर में आए ग्रामीणों ने जोधपुर जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर सूर्या एसोसिएट की अवैध बजरी स्टॉक, रवन्ना में दर्ज हो रही गलत रिपोर्ट सहित बजरी परिवहन पर ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के ट्रकों पर लगाए जा रहे भारी जुर्माना की खबर को प्रमुखता से दिखाया था। गुरुवार को जोधपुर खनिज अभियंता श्याम चौधरी से रिपोर्टर मनोहरसिंह ने बजरी परिवहन, अवैध स्टॉक जैसी कई समस्याओं पर बातचीत की।
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News
तो उन्होंने ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान करने की बात बताई। चौधरी ने कहा कि मीडिया की जानकारी के बाद रात 11 बजे वह धरने पर बैठे ग्रामीण राज बाबल से मिले थे। उनकी सभी समस्याओं को सुना। और उन्हें भरोसा दिलाया कि अवैध कार्य करने वाली फर्म सूर्या एसोसिएट की सभी शिकायतों के खिलाफ जांच कर ग्रामीणों को जल्द न्याय दिया जाएगा। बजरी परिवहन, स्टॉक धांधली के खिलाफ ग्रामीणो का ज्ञापन अभी तक मुझे नहीं मिला है।
मनोहर सिंह





