सचिन पायलट का सीएम बनने का काउंटडाउन शुरू,जल्द होगा ऐलान
कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष के नाम पर सीएम गहलोत की ताजपोशी की तैयारी शुरू कर दी है और राजस्थान में सीएम पद के लिए सचिन पायलट के नाम का ऐलान होना बाकी है। गांधी परिवार ने इस बार गैर गंाधी को अध्यक्ष पद देने का फैसला कर लिया है और इसी वजह से राहुल गांधी ने अध्यक्ष बनने से इनकार किया है। इसके बाद अब एक ही नाम सबकी जुबांन पर छाया है वह सीएम गहलोत जिसको लेकर खबरे तेजी से वायरल हो रही है। खबरों की मानें तो अगले महीने राजस्थान का नया सीएम मिलेगा तो कांग्रेस को नया राष्ट्रिय अध्यक्ष।
YOUTUBE पर देखा Video जेल में क्या-क्या होता है फिर Dost को उतारा मौत के घाट!
इस प्रकार के खबरों के बाद राजस्थान की राजनीति में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि राजस्थान में सीएम की कमान पायलट के हाथ में आने वाली है क्योंकि पायलट ने इसके लिए बहुत मेहनत की है। चुनावों के समय भी मुख्यमंत्री की दौड़ में सचिन पायलट का नाम सबसे आगे चल रहा था लेकिन अशोक गहलोत के कारण उनको मौका नहीं मिला।
दिल्ली के एक वरिष्ठ नेताओं के अनुयार अभी तक गहलोत ने ने पायलट के नाम पर सहमती प्रकट नहीं की है और जैसे ही सहमती मिलती है तो सारी समस्या खत्म हो जाएगी। पायलट के अलावा किसी दूसरे नाम पर भी विचार हो सकता है लेकिन ऐसा करना कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसानदायक साबित हो सकता है। राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया है। सोनिया ने गहलोत से मुलाकात के बाद राहुल गांधी से मुलाकात की है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर गहलोत की ताजपोशी अगले महीने की शुरूआत में करने की बात सामने आ रही है। हालांकि खुद गहलोत ने अध्यक्ष बनने से इनकार किया है लेकिन गांधी परिवार के फैसले को वह टाल नहीं सकते।


