मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

चेतावनी! भारत में कोरोना का कहर शुरू, डॉक्टर्स ने XE वैरिएंट के बताए ये खतरनाक लक्षण

प्रकाशित: Apr 15, 2022 17:30रिपोर्ट: Navtej TV

देश में कोरोना के मामलों ने फिर एक बार अपनी रफ्तार पकड़ ली है और दिल्ली, NCR के साथ मुंबई में XE वैरिएंट के मरीज तेजी से बढ़ने लगे है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि कोरोना से अभी राहत नहीं मिलेगी और लोगों को इसके साथ जीना होगा। नए वैरिंएट ने दुनिया के कई देशों के साथ भारत में भी दस्तक दे दी है। लगातार केस बढ़ने से भारत में भी चौथी लहर आने का दावा सही साबित हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले दिनों में कोरोना के मामलों लगातार इजाफा हो रहा है। भारत में लगभग 3 महीनों बाद कुछ राज्यों में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र और गुजरात में XE वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद खतरा ज्यादा बढ़ गया है। दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं जो चौथी लहर का संकेत हो सकते है।


एक्सपर्ट और मेडिकल रिसर्च सेंटर के अनुसार चौथी लहर की बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि दुनिया में कोरोना की रफ्तार बढ़ी है तो इसका असर भारत में देखने को मिलेगा। इसके लिए लोगों को जल्द से वैक्सिन लगानी होगी और मास्का को अपने जीवन का हिस्सा मानकर हर समय इस्तेमाल करना होगा।

XE वैरिएंट के लक्षण

- थकान होना
- सुस्ती के कारण काम में मन नहीं लगना
- बुखार के साथ सर्दी लगना
- सिरदर्द होने के कारण चक्कर आना
- शरीर के सभी हिस्सों में दर्द होना