कोरोना का खतरा: चौथी लहर में नहीं दिख रहे मरीजों में कोई भी लक्षण, ऐसे करें पता
भारत में इन दिनों कोरोना की चौथी लहर का खतरा बढ़ता ही जा रहा है लेकिन इस बार मरीजों में कोरोना की लक्षण सामान्य तौर पर नजर नहीं आ रहे हैं। लक्षणों की आसानी से पहचान नहीं होने के कारण इसकी चपेट में आने के बाद भी मरीज को पता नहीं चल पा रहा है उसके अंदर कोरोना की एंट्री हो चुकी है। अगर आपको कोरोना के लक्षणों के बारे में पता करना है तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा।
PM मोदी और RSS के इशारे पर चलती है मीडिया, गहलोत का तंज!
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना वायरस की चौथी लहर की भविष्यवाणी सही साबित होती दिख रही है। कुछ लोगों में सामान्य तौर पर कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। इस बार कोरोना का पता किसी प्रकार की बुखार या गले खराब होने से नहीं चलेगा क्योंकि ये लक्षण सामान्य हो गए है। कोरोना के शरीर में कोई लक्षण नजर नहीं आते तो आपको अपना टेस्ट जरूर कराना चाहिए।
कोरोना के सामान्य लक्षण- सांस लेने में परेशानी, बुखार, सिरदर्द, सूंघने की क्षमता का जाना, गले में खराश, बहती नाक बदन दर्द, स्किन रैशेज, आंखों में जलन जैसे लक्षण भी महसूस हो तो बिना देरी किए आपको अपना टेस्ट कराना चाहिए। ओमिक्रॉन BA.2 से संक्रमित हुए मरीजों को मितली, डायरिया, उल्टी, पेट में दर्द, सीने में जलन और पेट फूलने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

अगर आप समय रहते इसके लक्षणों को जान लेते है तो आपको किसी प्रकार का खतरा नहीं होगा लेकिन आपकी लापरवाही से आप इसे अनदेखा करते है तो यह आपकी जान तक ले सकता है। आप को मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए और घर में आने के बाद हाथों को अच्छे से साफ करना चाहिए।





