भारत में मिला कोरोना के नए वैरिएंट का मरीज, जानें नए वैरिएंट XE के लक्षण
भारत में पहली ही कोरोना की चौथी लहर आने की भविष्यवाणी कर दी गयी है और अब कोरोना ने नए वैरिएंट नए वैरिएंट XE से मिलने के बाद तो चिंता ज्यादा बढ़ गयी है। कोरोना के नए वैरिएंट XE को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कोरोना का खात्मा इतनी जल्दी नहीं होगा दुनिया को इस प्रकार के वायरस के साथ जीना होगा।
Hijab, Halal Meet और अजान से भड़क रही है देश में हिंसा,VIDEO
कोरोना महामारी को 2 साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन इसके नए-नए वैरिएंट सामने आने से दुनिया भर में हाहाकार मचा हुआ है। XE केस मुंबई में मिलने की बात को स्वास्थ्य मंत्रालय ने गलत बताया है लेकिन इस वायरस का प्रभाव पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है।
कोरोना वायरस का नया वैरिएंट XE अन्य वायरस की तुलना में 10 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। इस वायरस के लक्षण भी अन्य वायरस से अलग बताए जा रहे है। आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि ये लक्षण किस प्रकार के हैं ताकि संक्रमण से बचा जा सकें और समय पर डॉक्टर से इसका इलाज ले सके।

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XE के पैशेंट के लक्षण
ज्यादा समय तक पसीना और सर्दी लगना
घबराहट होने के बाद नींद नहीं आना
बुखार के साथ शरीर में दर्द होना
नींद या बेहोशी का होना
खांसी चलना और गंध-स्वाद का पता नहीं चलना
कोरोना के नए लक्षण सामान्य फ्लू के लक्षणों जैसे है जिसके कारण इसके बारे में आसानी से पता नहीं चलता।





